इंप्लांटेशन ब्लीडिंग और पीरियड में क्या अंतर है?HealthPlanet

Posted on Fri 14th Oct 2022 : 10:05

इम्प्लांटेशन ब्लीडिंग और माहवारी में भ्रमित न हो महिलायें

कई बार महिलाओं को माहवारी के अलावा भी बूंदों में या आंशिक रूप से रक्तस्राव या स्पॉटिंग होने की समस्या होने लगती है, जो कई कारणों से हो सकती है। लेकिन आमतौर पर इम्प्लांटेशन ब्लीडिंग या स्पॉटिंग गर्भधारण होने का संकेत मानी जाती है। लेकिन कई बार महिलायें इम्प्लांटेशन ब्लीडिंग और माहवारी के बीच भ्रमित हो जाती है।

क्या है इम्प्लांटेशन ब्लीडिंग

इम्प्लांटेशन ब्लीडिंग या स्पॉटिंग एक प्राकृतिक प्रक्रिया है और गर्भावस्था के शुरुआती आम लक्षणों में से एक है। इस दौरान बहुत कम समय के लिए हल्की ब्लीडिंग होती है। इस कारण माना जाता है कि स्पॉटिंग चिंता का विषय नहीं है, फिर भी भ्रूण की सही स्थिति और विकास को निश्चित करने के लिए अपने गायनोकोलॉजिस्ट के निर्देश के अंतर्गत सोनोग्राफी करवाना जरुरी है ।

कितने दिन तक ब्लीडिंग है नॉर्मल
सभी महिलाओं का शरीर और उनकी गर्भावस्था एक जैसी नहीं होती। इसी वजह से कुछ महिलाओं को यह ज्यादा और कुछ को कम समय के लिए हो सकती है। आमतौर पर इम्प्लांटेशन ब्लीडिंग एक दिन तक हो सकती है।
इम्प्लांटेशन ब्लीडिंग पीरियड के कितने दिन पहले होती है ।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info